गुड़गांव में सोमवार को 14 दिन बाद ठीक होने वाले पेशेंट से अधिक पॉजिटिव केस मिले। गुड़गांव में जहां सोमवार को 66 पेशेंट रिकवर हुए, वहीं 69 पेशेंट पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा एक पेशेंट ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। जिससे कोरोना से मरने वाले पेशेंट की संख्या बढ़कर 126 हो गई। पिछले 11 दिन में गुड़गांव में तीन पेशेंट की मौत हुई है।
सोमवार को गुड़गांव में मिले 69 पॉजिटिव केस के साथ ही 9840 हो गए। जबकि इनमें से 9055 पेशेंट ठीक हो चुके हैं। गुड़गांव में 28 जुलाई के बाद लगातार पॉजिटिव केस रिकवर होने वाले केस से कम मिल रहे थे। वहीं मौत के मामलों में भी लगातार कमी आ रही थी। लेकिन सोमवार को 69 पॉजिटिव केस मिलने के साथ-साथ 66 पेशेंट रिकवर हुए। जिससे एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 659 हो गई।
पांच महीने के बाद आज से खुलेंगे धार्मिक स्थल
पांच महीने बाद श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर धार्मिक स्थल खोलने को लेकर जिला प्रशासन ने परमिशन जारी कर दी है। गुड़गांव में माता शीतला मंदिर में गत मार्च महीने में चल रहे चेत्र मेले के दौरान ही सभी धार्मिक व पूजा स्थलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए थे। उसके बाद से सभी मंदिर, गुरुद्वारे, मस्जिद व चर्च आदि बंद रखे हुए थे। लेकिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर खोले जाने के आदेश से पूजारियों समेत श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। वहीं धार्मिक स्थल खोलने के साथ ही प्रदेश सरकार ने इसमें बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर गाइडलाइन जारी की हैं।
Procure Dainik Bhaskar App to learn Most up to the moment Hindi Data On the present time
