बदमाशों के हमले में गोली लगने से घायल हुए गांव अलीपुर की सरपंच के पति मनोज डागर की बुधवार देर रात मौत हो गई। मनोज को गत 15 जुलाई की शाम करीब चार बजे सोहना सिटी थाने के सामने दो युवकों ने गोली मारी थी। गले के पिछले हिस्से में गोली लगने से वह घायल हो गया था। उसके बाद से वह इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में एडमिट था। मनोज पर कातिलाना हमला उसके ही गांव के निशु राठी ने कराया था। पुलिस ने आरोपित को 10 दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस से पूछताछ में ही उसने जुर्म कबूला था।
निशु गैंगस्टर अशोक राठी का भाई है। अशोक की करीब नौ महीने पहले गत वर्ष 26 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राठी व डागर के बीच अशोक की पत्नी सुषमा के पैतृक (पिता का घर) घर को लेकर विवाद था। अशोक ने अपनी पत्नी सुषमा की हत्या करने के बाद उसके घर पर कब्जा करने की कोशिश की थी, लेकिन मनोज ने कब्जा नहीं होने दिया था। गैंगवार के चलते अशोक की हत्या कर दी गई थी। गत 15 जुलाई की शाम करीब चार बजे मनोज अपनी बेटी को लेकर सोहना सिटी थाने के नजदीक एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए गए हुए थे। जैसे ही वह अपनी कार से उतरकर अस्पताल जाने लगा दो युवकों में से एक ने गोली चलाई थी। गोली मनोज की गर्दन के पिछले हिस्से में लगी थी। वहीं गोली लगने के बाद बेहोश हुए मनोज को मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
Obtain Dainik Bhaskar App to read Most modern Hindi News On the novel time
Be First to Comment