नई दिल्ली | राजधानी में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पिछले करीब साढ़े चार माह में 1189 कंटेंनमेंट बनाए गए। इनमें से 676 को डी-कंटेन किया गया। अभी दिल्ली में 513 कंटेंनमेंट जोन है। यह जानकारी दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग की बुधवार तक की रिपोर्ट के अनुसार है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के 11 जिलों में अब तक सबसे ज्यादा कंटेंनमेंट जोन साउथ वेस्ट जिले में 233 बनाए गए। जिसमें से 101 डी-कंटनेट हो गए। अभी जिले में 132 कंटेंनमेंट जोन है।
वहीं, अब तक सबसे कम कंटेंनमेंट जोन उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 57 बने। इनमें से 26 डी-कंटेन हो गए। अभी जिले में 31 कंटेंनमेंट जोन है। बता दें दिल्ली में मार्च माह के अंत में कंटेंनमेंट जोन बनना शुरू हुए थे। इनकी संख्या में तेजी जून माह में केन्द्रीय गृहमंत्रालय के निर्देश पर गठित समिति के सुझाव पर कंटेंनमेंट जोन के दोबारा री-मैपिंग और री-डिजाइन करने पर बढ़ोतरी हुई थी।
Catch Dainik Bhaskar App to read Most up-to-date Hindi Files This day
Be First to Comment