गुड़गांव के पॉश इलाके सुशांत लोक में लंदन के रहने वाले एक किशोर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 23 जुलाई की है, लेकिन आरोपियों ने अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद शनिवार को सुशांत लोक थाने में मामला दर्ज किया गया है।
किशोर की मां ने बताया कि 17 वर्षीय किशोर मूलरूप से लंदन में रहता है लेकिन कुछ समय से सुशांत लोक की एक सोसाइटी में रह रहा है। बीती 23 जुलाई को वह दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में गया था। पार्टी से वापस आते वक्त उसे कुछ लड़कों ने घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।
वीडियो देखने के बाद लड़के की मां ने दर्ज कराया मामला
आरोपियों ने गाली-गलौज की और किशोर की कमीज फाड़ दी। किशोर घर पहुंचा तो उसने कुछ नहीं बताया। अब आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो किशोर की मां तक पहुंचा तो उन्होंने सुशांत लोक थाने में मामला दर्ज करवाया है। सेक्टर-43 चौकी प्रभारी का कहना है की मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो की भी जांच की जा रही है।
Accumulate Dainik Bhaskar App to read Most well liked Hindi Recordsdata This present day
Be First to Comment